ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इलाज के लिए हमीदिया पहुँचा कैदी हुआ फरार।

भोपाल। इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल के जेल वार्ड से एक कैदी पुलिस गार्ड को चकमा देकर हुआ फरार। कोहेफिजा पुलिस के रात भर तलाश के बाद भी कैदी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस की एक टीम सुल्तानगंज रवाना की गई है। कोहेफिजा थाना प्रभारी अमरीश बोहरे के मुताबिक सुल्तानगंज निवासी 30 वर्षीय अनिल चिराड को रायसेन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। रायसेन जेल में तबीयत बिगड़ने पर 14 सितंबर को उसे हमीदिया में भर्ती कराया था। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 12 बजे वह टॉयलेट का बहाना बनाकर वार्ड से बाहर आया और पाइप के सहारे कूदकर भाग गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन वे उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद कोहेफिजा पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित आस पास इलाके में सर्चिंग की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस अब रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हमीदिया अस्पताल के जेल वार्ड में एक-चार की गार्ड (पांच पुलिसकर्मी) 24 घंटे तैनात रहती है। उन्हें शिफ्ट के हिसाब से तैनात किया जाता है। दिन में जेल का प्रहरी भी रहता है, लेकिन उसकी ड्यूटी बंदियों को चेकअप, रिपोर्ट जुटाना आदि की रहती है। अस्पताल के मेडिकल और सर्जिकल वार्ड में भर्ती बंदियों के साथ 3 जेल प्रहरियो की ड्यूटी लगाई जाती है, जो आठ-आठ घंटे बंदी के पास रहते हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com