ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पीएमसी घोटाले मे एचडीआईएल के दो अधिकारी गिरफ्तार।


मुंबई पंजाब ऐंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC)  बैंक मे हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस की जांच से अब यह खुलासा हुआ है कि पीएमसी बैंक के अधिकारियों ने खस्ताहाल कंपनी HDIL के शीर्ष अधिकारियों के व्यक्तिगत खातों में सीधे 2000 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह रकम एचडीआईएल को लोन के नाम पर मंजूर की गई थी। एचडीआईएल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन राकेश वाधवान और कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सारंग से EOW की स्पेशल इनवेस्ट‍िंग टीम पूछताछ के लिए पहुंची, लेकिन जब दोनों ने सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नियम के मुताबिक यह रकम कंपनी के खातों में जानी चाहिए, लेकिन इसे सीधे शीर्ष अधिकारियों के खातों में भेज दिया गया। मुंबई पुलिस की आर्थ‍िक अपराध शाखा (EOW) ने पीएमसी मामले में ही गुरुवार को राकेश कुमार वाधवान और सारंग वाधवान को गिरफ्तार किया है। दोनों प्रमोटर की 3,500 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त कर ली गई हैं। साथ ही इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में 6 जगहों पर छापेमारी की है।

पीएमसी की 7 राज्यों में 137 शाखाएं 
पीएमसी अरबन को-ऑपरेटिव बैंक है। महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश में इसका कामकाज है। इसकी 137 शाखाएं हैं। यह देश के टॉप-10 को-ऑपरेटिव बैंकों में शामिल है। बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च तक कर्मचारियों की संख्या 1,814 थी।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com