ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कलमवीर हीं नहीं कर्म वीर भी हैं रश्मि किरण !

कवयित्री और लेखिका रश्मि किरण को कलम के जुनून के लिए मिला कलम वीर सम्मान

 राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस यानी 16 नवंबर को एक शाम जुनूनी पत्रकारों के नाम। राजेंद्र भवन, आईटीओ नई दिल्ली

साथी हाथ बढ़ाना समारोह में कई दिग्गज पत्रकारों की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया गया

कल्याणम् संस्था के बच्चों ने साथी हाथ बढ़ाना प्रोग्राम के थीम सॉन्ग पर अपनी कला पेश की 

प्राइम न्यूज के एमडी व एडिटर इन चीफ और जिंदगी के मुद्दों पर आधारित लोकप्रिय कार्यक्रम जिंदगी के एंकर मोहसिन खान जी ने कलमवीरों को सम्मानित किया 

रश्मि किरण की साहित्यिक ताकत उनकी विविधता है। विभिन्न साहित्यिक विधाओं पर उनकी पकड़ है। ताँका,। हाइकु,। छंद, मुक्ता, गीत,। लघु कथा, लेख,। कविताएं, समीक्षा , अनुवाद , मैथिली की हाइकु,गीत व कविताएं आदि उनकी रचनाशीलता के कई रंग हैं। तेरी मोहब्बत में (कविता संग्रह), एक पृष्ठ मेरा भी (सामूहिक कविता संग्रह), तांका की महक ,हाइकु मंजुषा जैसी किताबों के अलावा दैनिक भास्कर, अमर उजाला और प्रभात खबर और सरिता, गृहशोभा समेत कई पत्र पत्रिकाएं व वेब पोर्टल:- में वो अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं। मिजाज और अंदाज से सोशल वर्कर रश्मि किरण रेडियो, सेमिनार और कवि सम्मेलनों मे भी हिस्सा लेती रही है। उनकी किताब को Civil services officers institute में भी स्थान मिला है। रश्मि जी को उनकी रचनात्मक सक्रियता के लिए कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com