ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सूने घर मे घुसकर बदमाशो ने किया हाथ साफ, चार लाख के जेवर चुराये।

भोपाल। वाराणसी शादी समारोह मे गया लेबर कॉन्ट्रेक्टर पूरा परिवार, सूना घर देखकर बदमाशो ने किया हाथ साफ। घर से 4 लाख रु के जेवर चुरा कर हुये गायब।

अयोध्या नगर, एलआईजी-425, जी-सेक्टर निवासी पंकज सिंह (31) लेबर कॉन्ट्रेक्टर हैं। पंकज ने बताया कि 27 नवंबर को वह परिवार समेत एक शादी समारोह में शामिल होने वाराणसी गए थे। इस दौरान घर पर लाइट जलाने की जिम्मेदारी पड़ोसी को दी थी। एक दिसंबर को जब वह लाइट चालू करने पहुंचीं तो चैनल गेट खुला था। उन्होंने पंकज को कॉल कर चोरी की सूचना दी। उनकी सूचना के बाद पंकज परिवार समेत बुधवार को भोपाल लौटे। बदमाशों ने इत्मीनान से पूरे घर को खंगाला था। अलमारियां खुली पड़ी थीं, लॉकर टूटा था, पूरा सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर में रखे सोने के सात तोला और चांदी के 600 ग्राम जेवर गायब थे। बदमाश चार हजार रुपए नकद भी चुरा ले गए थे। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी गए माल की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com