ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डकैत के दो महीने बाद भी दहशत मे परिवार, गोदाम मे डाला डेरा।


भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) दो महीने पहले घर मे हुई चोरी के खौफ से अभी भी बाहर नहीं आया हैं, जायसवाल परिवार। डर के चलते पूरा परिवार बंगले को छोड़ गोदाम मे रह रहा हैं। बकानिया रोड, सुंदरम सिटी के सामने स्थित किराना व्यापारी सुभाष जायसवाल की कोठी में 30 अक्टूबर की देर रात तीन बजे 10-12 डकैतों ने डाका डाला था। इस दौरान डकैतों ने मारपीट करते हुए बुजुर्ग व्यापारी का सिर तक फोड़ दिया और करीब 25 तोला सोने के जेवर व सात लाख रुपए नकद लूट ले गए। उनकी 62 वर्षीय पत्नी माधुरी को बदमाशों ने चांटे भी मारे थे। माधुरी कहती हैं कि पुलिस ने घटना के तीसरे दिन ही सुरक्षा में लगा अपना स्टाफ हटा लिया। अफसर कहते हैं कि आपके घर के आसपास पुलिस से पेट्रोलिंग करवा रहे हैं। दिन में मैं और बहू ही घर पर रहते हैं। ऐसे में पुलिस के इस दिलासे के भरोसे कैसे वहां रह जाएं। वारदात के 13 दिन तक जैसे-तैसे वहां रहे। 12 नवंबर को हमारा पूरा परिवार बैरागढ़ स्थित हमारी किराना दुकान के ऊपर बने गोदाम में रहने आ गया।

 

 बदमाश अब भी बेसुराग हैं। परिवार 39 दिन बाद भी दहशत में है। खजूरी सड़क पुलिस न बदमाशों को पकड़ पा रही है और न ही परिवार को सुरक्षा ही मुहैया करवा पा रही है। नतीजा ये है कि परिवार को मजबूरन बैरागढ़ स्थित अपनी किराना दुकान के ऊपर बने गोदाम में रहना पड़ रहा है।

 

एसडीओपी दीपक नायक का कहना है कि पुलिस सुभाष के मकान के आसपास रेगुलर पेट्रोलिंग कर रही है। रोजाना किसी परिवार को गार्ड मुहैया कर पाना मुमकिन नहीं रहता है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ है। एएसपी और मेरे साथ दस सदस्यीय इस टीम में दो थाना प्रभारी भी शामिल हैं। फिलहाल जो हमारे सस्पेक्ट हैं, वे अपने ठिकानों पर नहीं मिल रहे हैं। उनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। उनके मिलने के बाद ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com