ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजधानी.....इस वर्ष महिलाओ पर होने वाले अपराधो मे बीते साल के मुकाबले 8.17 फीसदी हुई बढ़ोतरी।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) राजधानी भोपाल में गंभीर अपराधों की छह कैटेगरी में महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2018 के मुकाबले नवंबर 2019 तक 27 फीसदी महिलाओ को अगवा करने के मामले सामने आए हैं। अंदाजन तौर पर कहा जा सकता है कि हर रोज एक महिला का अपहरण होता हैं। इन 11 महीनों में 1240 मामले ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं के साथ गाली गलोच करते हुए धमकियां दी गई हैं। 

महिला संबंधी अपराधों यानी अपहरण, बलात्कार, छेड़छाड़, दहेज हत्या, प्रताड़ना और गाली गलोच के आंकड़े बीते साल के मुकाबले 8.17 फीसदी तक बढ़े हैं। दहेज प्रताड़ना से जान देने वाली महिलाओं की संख्या इस बार 14 है। वर्ष 2018 में 12 महिलाओं ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जान दी थी। वही, महिलाओं से गाली गलोच और धमकाने के मामले भी लगातार बढ़े हैं। बीते साल नवंबर माह तक ये संख्या 1190 थी, जो इस साल बढ़कर 1240 पर पहुंच गई है। ऐसे ही

 डीआईजी इरशाद वली का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों में गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं से जुड़े अपराध दर्ज करने में कभी कोताही नहीं बरती गई, इसलिए ये आंकड़ा थोड़ा बढ़ा है।

राजधानी पुलिस ने लूट और चोरी के अपराधों में थोड़ी कमी लाई है। लूट की घटनाएं 117 से घटकर 102 पर आ गई हैं। वहीं, वर्ष 2018 में 1007 चोरियां हुई थीं, जो इस साल 957 पर आ गई हैं। बीते साल 2245 वाहन चोरी हुए थे। इस साल 1967 वाहन चोरी हुए हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com