ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भिंड-ग्वालियर मे गोलीवारी बड़ी बात नहीं हैं : खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल

भोपाल।  प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल से जब रेत खनन को लेकर सवाल पूछा तो तो उन्होने अजीब बयान दिया, कहा कि भिंड और ग्वालियर में गोली चलना आम बात है। वहां खनन और दूसरे मामलों को लेकर अक्‍सर गोलियां चल जाती हैं। हालांकि बाद मे इस मामले पर खनिज मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनके कहना का मतलब था, अब सरकार नई नीति को लागू कर अवैध खनन को रोकने की तैयारी में है। नई नीति के पूरी तरह से अमल में आने तक अवैध खनन को रोकने के लिए होमगार्ड के जवानों के साथ राज्य सुरक्षा बल को तैनात करने की तैयारी है।

खनिज मंत्री ने रेत खदान समेत गिट्टी क्रशर को लेकर कैबिनेट मंत्री इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर के बीच के विवाद पर कहा है कि इस विवाद को सुलझा लिया गया है। उन्‍होंने कहा है कि प्रदेश में किसी भी खदान को बंद नहीं किया जाएगा और मंत्रियों के विवाद पर स्थानीय कलेक्टर फैसला लेंगे। खनिज मंत्री ने कहा है कि सरकार क्रशर की जारी अनुमतियों की भी जांच करा रही है, ताकि पता चल सके कि कितने बड़े क्षेत्रफल में क्रशर चलाने की अनुमति जारी हुई थी और कितने क्षेत्रफल में क्रशर संचालित हुआ। अगर नियमों और जारी अनुमतियों से छेड़छाड़ हुआ होगी, तो वहां संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com