ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गैस रिफिलिंग करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) कॉमर्शियल सिलेंडर और गैस चलित वाहनों में गैस रिफिलिंग करने वाले आरोपी को उसी के घर से क्राइम ब्रांच धरदबोचा।

एएसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झारिया के मुताबिक एक सूचना के बाद टीम ने चांदनी गार्डन के पीछे, डीआईजी बंगला निवासी 38 वर्षीय जुबेर मियां रहवासी इलाके में डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर से गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार कर रहा था। गैस रिफिलिंग कर आरोपी ऊंची कीमत पर सिलेंडर बेच देता था। इससे आसपास रहने वाले रहवासियों को जान का खतरा भी था। टीम को उसके घर से भारत, एचपी और इंडेन कंपनी के 57 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त की हैं। इनमें कॉमर्शियल और डोमेस्टिक गैस सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा उसके पास से चार पहिया वाहनों में गैस ट्रांसफर करने वाली एक मोटर, एक तोल कांटा और दो गैस चेंजिंग पाइप भी जब्त किए गए हैं। टीम ने इस कार्रवाई की सूचना खाद्य विभाग को भी दे दी है। हालांकि, वह सिलेंडर लाता कहां से था, फिलहाल पुलिस ये पता नहीं लगा पाई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ईसी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस का मानना है कि उसके इस गोरखधंधे की सूचना संबंधित जिम्मेदार एजेंसी को भी थी।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com