ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
स्मार्ट सिटी चीफ इंजीनियर सहित कर्मचारियो पर व्यापारियो ने किया डंडों से हमला जान बचाने निर्माण छोड़े भागे।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) भोपाल मे स्मार्ट सिटी के निर्माण के चलते माता मंदिर से जवाहर चौक तक बनाई जा रही बुलेवर्ड स्ट्रीट के निर्माण मे जवाहर चौक स्थित पानी की टंकी से लगी और उसके आसपास की दुकानों को हटाने की कार्यवाही 17 दिन से चल रही हैं। बुधवार को भी सुबह 10 बजे अमला यहाँ पहुँच कर आगे की कार्यवाही करने लगा, जिसमे शुक्रवात गुप्ता फोटोकोपी की लाइन की दुकाने हटाने से की गई थी। दिनभर चली कार्यवाही के बाद शाम करीब सात बजे अमला पानी की टंकी से केजी टावर की ओर से बनी दुकानों को हटाने पहुंचा जैसे ही अमले ने दुकानों को तोड़ना शुरू किया। व्यापारियो का गुस्सा भड़क गया करीब 100 व्यापारी अपने हाथो मे डंडे लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और काम कर रहे कर्मचारियो के पीछे दौड़ पड़े। ऐसे मे चीफ इंजीनियर ओपी भारद्वाज को अपने अमले सहित वहाँ से भागना पड़ा। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। तब टीटी नगर सीएसपी उमेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे अतिरिक्त पुलिस बल की निगरानी मे कार्यवाही फिर से शुरू की गई और रात 10 बजे तक सभी 136 दुकानों को हटा दिया गया। चीफ इंजीनियर (स्मार्ट सिटी) ओपी भारद्वाज ने बताया रात 10 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान सभी दुकानों को हटा दिया गया हैं। व्यापारी विरोध कर रहे थे, ऐसे मे पुलिस बल बुलाया गया था। पीएनटी पर दुकानों को विस्थापित कर वहाँ पक्का चबूतरा बनाया जाएगा।  

राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष इन्दिरा गांधी मार्केट जवाहर चौक व्यापारी संघ ने कहा कि कार्यवाही शुरू करने से पहले उन्हे दुकानो से समान निकालने का मौका तक नहीं दिया गया था। स्मार्ट सिटी के कर्मचारियो ने दुकानों मे अंदर घुसकर सामान बाहर किया। इस दौरान भारी नुकसान हुआ सामान भी टूटफूट गया। जहां दुकानों को विस्थापित किया जा रहा हैं वहाँ कोई व्यवस्था नहीं है। यही वजह हैं कि व्यापारी गुस्से मे आ गए और अमले के पीछे डंडे लेकर दौड़ पड़े। हम किसी भी कीमत पर पीएनटी नहीं जाएंगे, निगम को स्टेडियम के पास ही जगह देनी होगी। 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com