ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी पर एक और प्रकरण दर्ज।

इंदौर। होटल माय होम में काम करने वाली युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने फरार जीतू सोनी पर एक और प्रकरण दर्ज किया है। जीतू पर अब तक 56 केस दर्ज हो चुके हैं।

 

जानकारी अनुसार, जीतू ने अपने अखबार लोकस्वामी में हनी ट्रैप मामले से संबंधित खबरें प्रकाशित कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। इन खबरों और वीडियो में भाजपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रमुख सचिव एसके मिश्रा और इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह के हनी ट्रैप की आरोपी युवतियों के साथ अश्लील संबंध बताए गए थे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने जीतू के खिलाफ मुहिम चलाई।

 

माय होम होटल के कमरा नंबर 407 में बार डांसर नेहा मित्रो (26) ने 2017 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय पलासिया पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन जीतू के प्रभाव के चलते मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सोनी के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत ही आत्महत्या का यह पूराना मामला खोला गया था। युवती द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक टीम को कोलकाता भेजा गया था। जहां आत्महत्या करने वाली युवती नेहा की मां लक्ष्मीबाई के बयान दर्ज किए। युवती की माँ ने पुलिस को बताया कि नेहा ने रामप्रसाद से शादी की थी। रामू ही नेहा को जीतू सोनी के होटल माय होम लेकर गया था और उसे वहां छोड़ आया था। नेहा पिछले 12-13 साल से इंदौर के माय होम होटल में ही रह रही थी। नेहा की मां के अनुसार उसे घर नहीं आने दिया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। बयान के बाद पुलिस ने नेहा के पति रामप्रसाद और जीतू सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 

एमआईजी थाने में जीतू सोनी पर धोखाधड़ी का केस भी दर्ज है। इस मामले में सोनी को 17 जनवरी तक कोर्ट में पेश होना है। तय समय तक कोर्ट में पेश नहीं होने की स्थिति में जीतू सोनी की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com