ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भापजा के दिग्गज नेताओ ने किया माफिया और अतिक्रमण के विरोध जमकर प्रदर्शन, शिवराज बोले- मुख्यमंत्री जी माफिया कौन है? कितनों के खिलाफ कार्रवाई की है?

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार द्वारा माफिया और अतिक्रमण के खिलाफ चलाई मुहिम के विरोध मे शुक्रवार को प्रदेश भर मे भाजपा के बड़े बड़े दिग्गज नेताओ मे अपने अपने शहरो मे प्रदर्शन कर सड़क पर उतरे। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए नई-नई चीजें ला रही है और कुछ नहीं मिला तो माफिया के खिलाफ युद्ध, शुद्ध के लिए युद्ध ले आए। मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछना चाहता हूं कि माफिया कौन है? और कितनों के खिलाफ कार्रवाई की है? उनकी सूची दिखाओ।   

तो वही इंदौर में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और जबलपुर में नरोत्तम मिश्रा, खंडवा में सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, छतरपुर में भूपेंद्र सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने जिलों में पहुंचकर प्रदर्शन किया। जबलपुर में नरोत्तम मिश्रा, वहीं सागर के दलित युवक को जिंदा जलाए जाने को लेकर भाजपा अजा मोर्चा 25 जनवरी को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में कलेक्टर को ज्ञापन देगा। इंदौर में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।


 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com