ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरकारी महकमे के सूचना मैन्युअल के प्रति लापरवाही, जीएमडी ने कड़ाई मे पालन करने के लिए दिये निर्देश।

भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान ने एक रिपोर्ट पेश करते हुये खुलासा किया कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी महकमे सूचना के अधिकार के तहत तय मैन्युअल का पालन नहीं कर रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी कलेक्टर, विभागाध्यक्षों को कड़े तौर पर  सभी नियमो के पालन करने के निर्देश दिये। साथ ही, जीएडी ने कहा है कि लोक प्राधिकारी के दायित्वों के 17 बिंदुओं का मैन्युअल विभागों की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। सभी विभागों को तत्काल अपनी वेबसाइट अपडेट करना चाहिए। अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न आयोगों, निगम-मंडलों, विभागों की वेबसाइट अपडेट नहीं हैं। कई वेबसाइट ऐसी हैं जो खुलती ही नहीं है। पीडब्ल्यूडी की वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है। पशुपालन सहित कई अन्य विभागों की वेबसाइट समय से अपडेट नहीं हो रही। विभागों की वेबसाइट्स में संबंधित विभाग के कार्य और दायित्वों का उल्लेख होना जरूरी है। इसी के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों की शक्तियां और उनकी जिम्मेदारियां भी इसमें होना चाहिए। यह जानकारी होना चाहिए कि किस अधिकारी के पास कौन सा दायित्व है, ताकि लोगो को उनसे संपर्क करने में आसानी हो। इसी के साथ अधिकारी-कर्मचारियों की डायरेक्ट्री भी इसमें लोड करना अनिवार्य किया गया है। विभागों के द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले आदेश आदि भी इसमें लोड होना चाहिए। विभिन्न अनुदान आधारित योजनाओं की जानकारी के अलावा बजट और संबंधित योजनाओं के हितग्राहियों की जानकारी होना चाहिए।

 

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com