ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मांडवा की 5 झुग्गी बस्ती को किया जलाकर राख़।

भोपाल। आग की चपेट मे आकर सिलेंडर फटा, 5 झुग्गियों को किया खाक। नेहरू नगर के पास स्थित मांडवा बस्ती में सोमवार रात को करीबन सवा नौ बजे एक झुग्गी मे गई आग ने फैलते हुये 5 झुग्गियों के अपनी चपेट मे ले लिया। इस दौरान एक घर में रखे गैस सिलेंडर में धमाका भी हुआ। इससे आग और भड़क गई। मांडवा बस्ती निवासी महेश यादव की झुग्गी के पिछले हिस्से से शुरू हुई। देखते ही देखते इसने शेरसिंह सोलंकी, राजेश गुलाई, इदरीस खान और राहुल सूर्यवंशी की झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया। मौके पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक आग काफी हद तक काबू हो चुकी थी। आग की सूचना पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और पार्षद गुड्डू चौहान भी मौके पर पहुंचे। अंदाजा है कि आग किसी शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com