ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
माधव विकास कांग्रेस को पुनर्जीवित करने पर डॉ॰ गोविंद सिंह बोले – पार्टी के प्रति निष्ठा नहीं होने पर उन्हे बाहर करे

भोपाल। जिसको पार्टी के प्रति निष्ठा नहीं हैं तो उन्हे पार्टी से बाहर कर देना चाहिए, उन्हे कोई हद नहीं हैं कि वो पार्टी मे रहे, यह कहना हैं सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह का। सिंह ने माधव विकास कांग्रेस को पुनर्जीवित पर आपत्ति जताई और बोले उन्हें पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए।
दरअसल, सोशल मीडिया पर मंगलवार को महिला कांग्रेस की महासचिव रुचि ठाकुर का एक पत्र वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके पिता माधवराव सिंधिया की पार्टी माधव विकास कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की मांग की है।सिंह ने माधव विकास कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की मांग उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा उन्हें पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। मैं संगठन में भी इस बारे में चर्चा करूंगा। सिंह से जब मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच चल रही अनबन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होने कहा कि पार्टी में निष्ठा नहीं रखने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। बुधवार को मीडिया से चर्चा में डॉ. सिंह ने कहा कि जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, उन्हें तत्काल पार्टी छोड़ देना चाहिए। ऐसे लोगों को पार्टी में रहने का अधिकार नहीं है। प्रियंका गांधी को मप्र से राज्यसभा में भेजने के सवाल पर कहा कि अति उत्साह ठीक नहीं। वे खुद इसका फैसला ले सकती हैं।
सेवावृद्धि को लेकर सिंह ने कहा कि वे सरकारी कर्मचारियों को सेवावृद्धि देने के किसी भी प्रस्ताव का विरोध करेंगे। मार्च में बड़ी संख्या में कर्मचारी रिटायर हो रहे है। इसे लेकर होने वाले बड़े खर्च को देखते हुए यह विचार भी हो रहा है कि क्या उन्हें सेवावृद्धि दी जाए। डॉ॰ सिंह ने कहा कि युवाओं को मौका मिलना चाहिए। वे मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com