ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मुन्ना से अपनी गर्लफ्रेंड की मुलाक़ात जुबेर को नागवारा, जेल मे कराया जानलेवा हमला

भोपाल। कड़ी सुरक्षा के बाद भी जेल मे बंद कैदियो का आपस मे हुआ घमासान विवाद जिसके चलते 10 कैदी हुये घायल।   

 

सूत्रो के मुताबिक, यह हमला सेंट्रल जेल के खंड-ब का कैदी जुबेर मौलाना के इशारे पर किया गया हैं। दरअसल बताया जा रहा हैं कि कैदी जुबेर मौलाना की गर्लफ्रेंड इन दिनों मुन्ना रेडियो के संपर्क में है। गर्लफ्रेंड की मुन्ना रेडियो से दोस्ती जुबेर को गवारा नहीं हो रही थी। अपनी जलन के चलने जुबेर ने मुन्ना को सबक सिखाने के लिए जेल के खंड-अ में बंद अपने गुर्गों शाहरुख एवं अन्य को मुन्ना रेडियो पर हमला करके का इशारा किया सोमवार सुबह 11:30 बजे को बंदियों को खाना दिया जा रहा था। तभी गंभीर अपराधों के विचाराधीन बंदियों ने मुन्ना और उसके साथियो पर हमला कर दिया। दोनो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कैदियों ने जिन चाकू का इस्तेमाल किया वे चम्मच और लोहे के टूटे हुए दरवाजों की चादर से बनाए गए थे। जेल प्रबंधन ने तत्काल दोनों पक्षों के बंदियों को काबू किया।  इस खूनी संघर्ष में एक बदमाश को टांके और अन्य को भी चोट आई हैं। दोनों गुटों के घायल हुए दस बंदियों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें मुन्ना रेडियो को टांके आए हैं।

कड़ी सुरक्षा के बाद भी वारदात जारी-
सिमी आतंकियों द्वारा सेंट्रल जेल ब्रेक करने की घटना के बाद से जेल के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जेल की बैरकों की समय-समय पर सर्चिंग की जाती है। बंदियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,  इसके बाद भी बदमाशों द्वारा बर्तनों से हथियार बनाकर छिपाकर रखे जाते हैं। 25 जनवरी की सुबह भी अ-खंड में एक बंदी शाहरुख खान ने शादाब के चेहरे पर धारदार पत्ती से हमला कर दिया था। पत्ती शादाब के चेहरे और गर्दन में लगी है।

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com