ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नौकरी के नाम पर 1 लाख 80 हज़ार की ठगी करने वाला भाजपा नेता फरार :

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) भाजपा नेता द्वारा जबलपुर की 28 वर्षीय युवती को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं |

पीड़ित युवती ने बताया कि भाजपा नेता उसे नौकरी दिलवाने का बोलकर जबलपुर से भोपाल लेकर आया | और  टीटी नगर स्टेडियम के पास

कार में ज्यादती की | आरोपी नेता शशिकांत सोनी वर्तमान में जबलपुर के डुबना एयरपोर्ट की सलाहकार समिति में सदस्य हैं |

साथ ही जबलपुर नगर  निगम की नगर विक्रय समिति का सदस्य भी हैं | युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी शशिकांत सोनी से उसकी

मुलाकात कुछ महीने पहले जबलपुर नगर निगम के दफ्तर में हुई थी | सोनी ने पीड़िता से कहा कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा |

 उसके लिए उसने 1 लाख 80 हज़ार रुपए मांगे | पैसों की व्यवस्था करके पीड़िता ने मार्च के पहले सप्ताह में सोनी से संपर्क किया |

इसके बाद सोनी ने कहा कि भोपाल चलना पड़ेगा | सोनी उसे 5 मार्च को अपनी कार से लेकर भोपाल आया और किसी आफिस के सामने

पीड़िता को कार में बैठाकर किसी से मिलने गया | उसके बाद वह पीड़िता को दिनभर भोपाल में यहाँ वहाँ घूमाता रहा | रात करीब नौ बजे

वह पीड़िता को टीटी नगर स्टेडियम के पीछे जैन मंदिर के पास ले गया | जहां कार लाक करके रेप किया |

सोनी रात में ही पीड़िता को लेकर जबलपुर लौटा और उसे हाइवे पर छोड़कर गायब हो गया | युवती ने बताया कि नौकरी की बात करने

पर वह बहाना बनाता रहा और बाद मे उसने युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया | युवती की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर

जांच शुरू कर दी हैं | गिरफ्तारी अभी नहीं हुई हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com