ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य

भोपाल : जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर (पीटीआईआर) ने दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना ज़रूरी कर दिया हैं | इसके अलावा साथ बैठे पिलियन राइडर को भी हेलमेट पहनना होगा | महिला पुरुष नाबालिग चालक सबके लिए यही रूल्स रहेंगे, इसी कारण पुलिस वाहन पर बैठे 4 साल से ज़्यादा उम्र के हर वाहन सवार के लिए सख्ती बरतने की व्यवस्था कर रही हैं |हेलमेट का उपयोग करना तो पहले से ही अनिवार्य हैं | लेकिन फिर भी  कम ही लोग इस आदेश का पालन करते हैं | जबकि हेलमेट  खुद की सुरक्षा का एकमात्र साधन हैं जिससे कोई हादसा हो जाए तो सिर पर चोट न आए क्यूंकी ज़्यादातर मौतें सिर पर चोट लगने  के कारण ही होती हैं | हादसे के बाद दो पहिया वाहन चालक ज़्यादा तर सिर के बल ही गिरता हैं सिर पर लगी चोट के कारण डॉक्टरों का लोगों की जान बचाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं | मध्यप्रदेश में सड़क हादसों में होने वाली मौत का ग्राफ कम करने के लिए अब सख्ती बरती जाएगी | गोरतालब हैं कि अब हेलमेट पहने हुए सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों को ही दफ्तर में आने दिया जाएगा | शिक्षण संस्थानों और पेट्रोल भरवाने के लिए भी अब हेलमेट को अनिवार्य बनाया गया हैं | सभी तरह की पार्किंग में भी बिना हेलमेट  गाड़ी पार्क नहीं कर पाएंगे | यहा तक कि शोरूम डीलर्स को भी सख्ती से मना कर दिया गया हैं, कि बिना हेलमेट वालों को दो पहिया वाहन न दिया जाए | हेलमेट की अनिवार्यता को बरकरार रखने के लिए सख्ती भले हो, लेकिन ऐसा तब संभव होगा, जब लोगों मे इस काम को करने की जागरूकता पैदा हो |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com