ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दीपावली की आतिशबाज़ी में 14 दुकानों और गोदामों में लगी आग रस्सी बम का शिकार हुए 5 लोगों की आँखों की रोशनी चली गई |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान )दीवाली पर अपने परिवार के साथ खुशियां  मना रहे लोग हुए बड़े हादसे का शिकार |  शहर के अलग-अलग स्थानों पर दुकान और गोदामों समेत अन्य प्रतिष्ठानों में आग लगने से भारी तादाद मे गोदामों दुकानों का सामान जल गया | लोगों को बहुत ज़्यादा आर्थिक नुकसान हुआ हैं | हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और सही समय पर आग पर काबू पाया इसके लिए नगर-निगम के फायर अमले को सुबह 4 बजे तक रहकर काम करना पड़ा | नगर-निगम के फायर अमले मे लगभग 400 कर्मचारी तैनात हैं, दीपावली की आतिशबाज़ी के चलते होने वाली आगजनी की आशंका मे सुबह 8 से 4 बजे की शिफ्ट मे ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को डबल शिफ्ट मे ड्यूटी करनी पड़ी ऐसे मे रात की शिफ्ट में करीब 300 कर्मचारी मौजूद रहे | हर सूचना पर टीम तुरंत पहुंची और आग को काबू मे किया | दीपावली पर हुई आतिशबाज़ी ने शहर के 3 मासूमों सहित 5 लोगों को जीवनभर का दर्द दिया हैं | शहर मे अलग-अलग इलाकों मे रस्सी बम जलाते समय हुए हादसे मे 10,11 और 13 साल के बच्चों सहित दो अन्य व्यक्ति भी हादसे का शिकार हुए इनमें घायल  पांचों की आँखों की रोशनी चली गई, इन मरीजों को हामीदिया अस्पताल के आई डिपार्टमेंट में भर्ती किया  हैं | इनके अलावा 9 अन्य  व्यक्ति पटाखे चलाने के दौरान बुरी तरह झुलस गए इनमे से पाँच मरीज तो हमीदिया अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट मे पहुंचे जबकि दो - दो मरीज एम्स और जेपी अस्पताल इलाज कराने पहुंचे थे हालांकि किसी की भी गंभीर स्थिति नही थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com