ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मोती मस्जिद का कलश चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 4 घंटे की मशक्कत के बाद नाले से बरामद किया कलश

भोपाल : 06 अक्टूबर की रात मोती मस्जिद के गुंबद  पर चढ़कर जिस व्यक्ति ने कलश चोरी किया था वह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया 20 दिन से पुलिस आरोपी की तलाश मे थी | आरोपी को नेपाल बार्डर के पास बिहार के अगरिया ज़िले से गिरफ्तार किया हैं | सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी | आरोपी इस्लाम पुरा तलैया का रहने वाला हैं 19 साल का अंजार अख्तर अपने दो भाइयों के साथ चार महीने से किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था | अंजार का अगरिया से भोपाल आना जाना रहता था भोपाल मे उसके दो भाई मजदूरी करते थे उन्हें अंजार की चोरी की बात पता चलते ही वह इस्लामपुरा का घर खाली कर गए और अंजार को बोला कि तूने कलश चोरी करके गलत काम किया हैं तू अब घर वापस  चला जा |  इधर अंजार को भी पता चला कि कलश सोने का नहीं हैं तो उसने कलश सेंट्रल लयब्रेरी के पीछे नाले में फेंक दिया | दरअसल अंजार रात करीब 3 बजे रेतघाट तरफ वाले रास्ते में बनी दुकान के पास से मस्जिद में घुसा था जब वह मस्जिद मे गया तब लाइट नही थी, लेकिन वापसी के समय लाइट आने से अंजार की शर्मनाक करतूत सीसीटीवी मे रिकॉर्ड हो गई | पहचान  होने के बाद पुलिस टीम अगरिया बिहार भेजी गई थी, टीम ने घेराबंदी कर अंजार अख्तर को हिरासत मे ले लिया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com