ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीएम की नाराजगी के बाद, विदेशी पर्यटक के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पुलिस हिरासत में |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान )सीएम ने भोपाल में लूटपाट, मुरैना में डकैती और सतना मे प्रधान मंत्री आवास योजना में हुई गड़बड़ी पर नाराजगी जताई | सीएम की नाराजगी के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज़ की और विदेशों से आने वाले लोगों के साथ किसी भी तरह की लूटपाट या मारपीट होने पर नाराजगी ज़ाहिर की | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल मे विदेशी नागरिक के साथ लूटपाट होना बहुत ही अफसोस की बात हैं ऐसी घटनाओं से छबि खराब होती हैं | इस घटना पर गौर किए जाने की आवश्यकता हैं बैठक में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर ने बताया कि पुर्तगाली नागरिक नुनों रॉड्रिक्स के साथ हुई लूटपाट की घटना से जुड़े तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं | डॉक्टरों की टीम ने होटल जाकर घायल नुनों का इलाज किया हैं दरअसल पुर्तगाल के नागरिक नुनों रॉड्रिक्स भारत भ्रमण पर आए हुए थे वह 23 अक्टूबर को भोपाल पहुंचे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे थे |दिन के 3 बजे नुनों घूमने के इरादे से छोटे तालाब की और आए वही  सेंट्रल लाइब्रेरी की तरफ से आए  कुछ लड़को ने उनसे मारपीट कर लूटने का प्रयास किया और उनका 200 डॉलर कीमत का चश्मा छीन लिया नुनों के विरोध करने पर वह  घटना स्थल से तेज़ी से भाग निकले उनमें से एक  लड़के ने पत्थर उठाकर नुनों पर वार किया जो उनकी कनपटी पर लगा, क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल के आस पास के सभी फुटेज खंगाले जिसमें तीन बदमाश भागते नज़र आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों बदमशों को गिरफ्तार कर लिया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com