ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हिन्दू समाज का बताकर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले साजिद को जेल भेजा |

शुजालपुर : कालापीपल थाने के ग्राम चारखेड़ी निवासी पीड़िता का विवाह 12 साल पहले परिवार की रजामंदी से भोपाल में हुआ था | पति की मारपीट से तंग आकर पीड़िता ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था और वह भोपाल मे ही अलग किराए के कमरे मे रहकर एक मोबाइल कंपनी में काम करके अपना जीवन यापन कर रही थी | मकान मालिक के पास शुजालपुर के साजिद उर्फ गामा का आना जाना लगा रहता था साजिद ने खुद को सुभाष शर्मा बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण किया | गर्भवती होने के बाद महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसने कोर्ट मेरिज के नकली दस्तावेज़ तैयार करवा लिए | और पीड़िता को अपने साथ रखा पीड़िता को जब युवक का असली नाम पता चला तो उसने अपने होने वाले बच्चे के खातिर उसके साथ रहना ही ठीक समझा साजिद ने युवती को भोपाल में भी किराए का कमरा दिला रखा था |  उसके बच्चे का प्रमाण पत्र नही होने से उसका स्कूल में एडमिशन नही हुआ युवक ने 8 साल के बच्चे का नाम शेख साजिद रखा, लेकिन अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया | दुषकर्म व धर्मांतरण अधिनियम की धाराओं में बुधवार रात शुजालपुर सिटी थाना में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति लहसुन-प्याज व्यापारी साजिद उर्फ गामा को गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया वहाँ से उसे जेल भेज दिया गया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com