ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आज कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी हेलमेट न लगाने पर 500 रुपए का भुगतान करना होगा

भोपाल : आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा जो लोग हेलमेट का उपयोग नही करेंगे उनके लिए दो गुना  जुर्माना तय होगा |

अभी बगैर हेलमेट के जुर्माना 250 रुपए हैं जिसे बढ़ाकर 500 रुपए जुर्माना किया जाएगा, इस मामले पर कैबिनेट में चर्चा होगी प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद जुर्माना दो गुना लगाया जाना लागू किया जाएगा | मोटर व्हीकल एक्ट में ट्रेक्टर-ट्राली पर जुर्माने को कम किया जाना प्रस्तावित हैं | बैठक में होने वाली चर्चा में राज्य सरकार पर्यावरण को स्वच्छ रखने के माध्यम से किसानो को पराली जलाने से रोकने के लिए उन्हें गेहूं की हार्वेस्टिंग के बाद डंठलों को नष्ट कर खाद में उपयोग किए कृषी यंत्रों को खरीदने के लिए सहायता देगी | कैबिनेट में चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कामों के लिए अलग से विंग बनाया जाने का प्रस्ताव लाया जा रहा हैं | जिसमें 10 करोड़ रुपए से ज़्यादा के काम यह विंग करेगी | यानि इस काम को इलाज कर रहे डॉक्टर नही करेंगे, वह सिर्फ मरीज का इलाज करेंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com