ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सुरक्षा कर्मी के होते हुए, सलकनपुर मंदिर में हुई, चोरी की वारदात, सोने-चांदी, नोटो से भरी बोरियां ले गए चोर |

नसरुल्लागंज : घटना सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात की हैं,  प्रसिद्ध देविधाम सलकनपुर मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हुई | नकाबपोश बदमाश स्ट्रॉंग रूम का ताला तोड़कर नोटों से भरी छह बोरियां ले गए | इन बोरियों में 20 किलो के करीब सोना और 40 किलो के लगभग चाँदी की सिल्लियां भी थी इतनी राशि नवरात्री  के चढ़ावे की थी | एक बोरी में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए के नोट व चिल्लर थी, इसलिए चोरी की गई राशि करीब 8 से 10 लाख रुपए थी | घटना की जानकारी सबसे पहले मंगलवार सुबह 4 बजे पंडित प्रमोद उपाध्याय को लगी जब वह पूजा करने मंदिर गए और उन्होने स्ट्रॉंग रूम के ताले टूटे देखे |  यहां पर बाहर नोटों से भरी एक बोरी रखी मिली और एक बोरी जंगल से पाई गई वज़न ज़्यादा होने के कारण चोर 2 बोरियां छोड़कर फरार हो गए | ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को इस घटना की खबर तक नहीं हुई 7 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन उनमे से 3 बंद मिले, पुलिस को एक फुटेज में बदमाश माता रानी के सामने शीश झुकाते नज़र आ रहे हैं | देवी मंदिर तक पहुंचने  के लिए चोरो ने बोलेरो जीप का इस्तेमाल किया था | सीसीटीवी कैमरे में जीप की लाइट जलती दिख रही हैं मंदिर से नकदी और जेवर यहां तक चोर लेकर आए और यहां से जीप में सवार होकर रवाना हो गए | पुलिस रात के समय मंदिर परिसर के आसपास उपयोग किए गए मोबाइल नेटवर्क की डिटेल और लोकेशन ट्रेस कर रही हैं पुलिस ने  मंदिर के चारो तरफ नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com