ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिलाबांग स्कूल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक 20 दिन मे 242 पेज का चालान पेश किया,30 नवंबर तक फैसला होना संभव

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान ) बिलाबांग स्कूल की बस में ड्राइवर ने नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था 8 सितंबर को हुई इस घटना में महिला कंडक्टर भी शामिल थी |  इस घटना से दूसरे बच्चों के पेरेंट्स भी डर गए , इसी मामले में एक बच्ची के पेरेंट्स ने भी कोर्ट पहुँचकर बयान दर्ज कराए हैं इस बच्ची ने भी ड्राइवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया हैं |  लेकिन उसके पेरेंट्स ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही विशेष सुविधा विटनेस प्रोटेक्शन के अंतर्गत बयान दर्ज कराए हैं | इस मामले में 20 दिन के अंदर – अंदर ही कोर्ट में पुलिस ने 242 पेज का चालान पेश कर दिया था | फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहे इस प्रकरण में 13 कार्य दिवस के अंदर 31 गवाहों के बयान दर्ज कराए | सोमवार को कोर्ट में दोनों आरोपियों के बचाव में दलील रखी जाएगी इस मामले में अधिकारी मनीषा पटेल  पीड़ित बच्ची की और से पैरवी कर रही हैं | इससे पहले भी उन्होने 2018 और 2019 मे पास्को के दो अलग-अलग मामलों मे आरोपियों को फांसी की सज़ा दिलाई थी | फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पास्को) नवंबर के आखिरी तक अपना फैसला सुनाएगा |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com