ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आयकर विभाग ने गाड़ियों पर रिंग सेरेमनी के स्टिकर लगाकर, बंसल ग्रुप के 28 ठिकानों पर छापे मारे

भोपाल :  ( सैफुद्दीन सैफी) बंसल अस्पताल में कार्रवाई के दौरान आयकर टीम नें भोपाल, इंदौर और मंडीदीप में मौजूद 28 ठिकानों पर शुक्रवार को छापे मारे आयकर विभाग को शक था कि यहाँ बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और डाक्टर्स सहित कर्मचारियों को वेतन भुगतान भी नगद मे करने का पता चला हैं बंसल वन टावर में कलेक्टर रेट से अधिक कीमत पर कमर्शियल स्पेस बेचे जाने का भी पता चला हैं | सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर आमदनी छिपाने की बात उजागर हुई हैं | प्रारंभिक जांच में मंडीदीप स्थित स्टील प्लांट में लगभग 70 करोड़ रुपए के बोगस लोहा खरीद का पता चला हैं | बंसल अस्पताल के एक कर्मचारी की कार से 150 लिफाफों में 15 लाख रुपए भी आयकर टीम ने बरामद किए हैं | छापा मार दल ने बड़ी चालाकी से भोपाल, मंडीदीप के ठिकानों पर अपनी  15 से अधिक गाड़ियों पर रश्मि और अरविंद नाम के रिंग सेरेमनी के स्टिकर लगाकर मध्यप्रदेश पुलिस के 100 से अधिक जवानों के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दिया | लगभग 160 आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने छापे की कार्रवाई शुरू की, और इसके अलावा 6 ठिकानों पर सर्वे भी शुरू किया हैं |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com