ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर साढ़े तीन, लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार |

भोपाल :  ( नुजहत सुल्तान ) बुलंदशहर (उ.प) का रहने वाला अंकुर राघव पिछले दो साल से रचना नगर में किराए के कमरे में रहता हैं  | उसने अनूप गौतम नाम के व्यक्ति को बताया कि वह सेना में अफसर हैं, वह अग्निवीर परीक्षा में उसे पास करा सकता हैं |  सेना में भर्ती की लगन में अनूप ने बिना कुछ जाने उस व्यक्ति के कहने पर साढ़े तीन लाख रुपए उसे दे दिए | जब काफी दिनों तक उसकी अग्निवीर में भर्ती नहीं हुई तो उसने जालसाज से अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी  आना-कानी  करने लगा अनूप के दबाव बनाने पर आरोपी अनूप को भरोसा दिलाने के लिए रविवार को उसे साथ लेकर मिलिट्री एरिया दिखाने पहुँच गया | उसने बाकायदा मिलिट्री ड्रेस भी पहन रखी थी, ताकि अनूप को कोई शक न हो लेकिन अनूप को मिलिट्री एरिया दिखाने के दौरान सेना के कुछ जवानों की नज़र उस पर पड़ी जवानों ने उससे पूछताछ की तो वह बोखला गया तभी जवानों को उस पर संदेह हुआ और उन्होने  उसे पुलिस के हवाले कर दिया | पुलिस ने उसके घर की तलाशी में आर्मी की ड्रेस, वर्दी के स्टार, आदि बरामद किए हैं शाहजहांबाद पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com