ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे पिता ने 14 वर्षीय बेटी को किया लहूलुहान |

भोपाल :  ( नुजहत सुल्तान ) रतन कॉलोनी में रहने वाला योगेन्द्र शर्मा मंदिरों में पूजा पाठ करता हैं उसका अपनी पत्नी से लगभग तीन साल से विवाद चल रहा हैं उसकी पत्नी गोया कॉलोनी स्थित अपने मायके में रहती हैं उसकी दो बेटियाँ हैं जो उसके साथ रहती हैं | पत्नी घरेलू कामकाज करके अपनी दोनों बेटियों का पालन पोषण कर रही हैं पति बेटियों को अपने साथ रखना चाहता हैं लेकिन पत्नी नही जाने देती |  रविवार सुबह जब उसकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थी तब योगेंद्र उसके घर पहुंचा और उसकी 14 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले जाने की ज़िद करने लगा बेटी के विरोध करने पर पिता ने चाकू से उसकी गर्दन और हाथ पर वार कर दिया जिससे बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई उसकी चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे से उसका मामा भगवती प्रसाद एवं अन्य लोग कमरे में पहुंचे लेकिन तब तक वह वहां से भाग निकला | बच्ची बुरी तरह लहूलुहान हो गई उसे इलाज के लिए पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं बच्ची के मामा  भगवती प्रसाद शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता योगेंद्र को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com