ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
11 माह की बेटी का न सोचते हुए वकील की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या |

इंदौर : ऐसा क्या हुआ ?  जिस कारण माँ ने अपनी  11 माह की बेटी को छोड़कर फांसी लगा ली, अपनी मासूम बच्ची का ख्याल तक उसे नहीं आया और फंदे से झूल गई | मृतिका बृजेशसिंह (34) पति पुष्पेंद्र चौहान हैं पुष्पेंद्र इंदौर के राजेन्द्र नगर स्थित आवासा टाउनशिप में रहते हैं वह हाई कोर्ट में वकील के पद पर हैं | उनकी शादी 2019 में हुई थी पुष्पेंद्र मंगलवार दोपहर हाई कोर्ट चले गए थे पत्नी व 11 महीने की बेटी लावण्या घर पर अकेले थे शाम 7 बजे के समय जब पुष्पेंद्र घर लौटे तो बेल बजाने पर भी दरवाजा नहीं खुला और बच्ची की अंदर से रोने की आवाज़ आ रही थी तो पुष्पेंद्र बालकनी से कूदकर अंदर दाखिल हुए देखा पत्नी फंदे पर लटकी हैं उन्होने पत्नी को फंदे से नीचे उतारा लेकिन पत्नी 2 घंटे पहले ही मर चुकी थी | घटना के समय उसकी 11 महीने की बेटी वहीं थी, माँ के फंदे पर लटकने के बाद वह शव के आस-पास दो घंटे तक खेलती रही उस मासूम को क्या पता कि उसके सिर से माँ का साया उठ गया हैं | पुलिस ने घटना स्थल से मृतिका का मोबाइल जब्त किया हैं बुधवार को पुलिस घर की तलाशी लेगी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं पुलिस मामले की जांच कर रही हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com