ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चुनाव 22 को होंगे 3 व 4 जनवरी से नामांकन जमा करने की घोषणा |

भोपाल : हिन्दू उत्सव समिति ने 22 जनवरी को होने वाले अध्यक्ष चुनाव की घोषणा कर दी हैं यह चुनाव तीन जगह किए जाएंगे राम मंदिर गुरु बख्श की तलैया, लक्ष्मी नारायण मंदिर घोड़ा नक्कास, सिरोजिया अग्रवाल पंचायत धर्मशाला गुर्जरपुरा  इस दौरान अगर कोविड गाइडलाइन जारी हुई तो मतदान केंद्र की संख्या बढ़ा दी जाएगी | आने वाली 3 व 4 जनवरी को नामांकन पत्र जमा करने व वितरण करने की प्रक्रिया शुरू होगी इसका समय दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक रहेगा इसके बाद 5 जनवरी को एक दिन नामांकन पत्र स्कूटनी, दावा आपत्ति निराकरण किया जाएगा | यह कार्य दोपहर 1 से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा नामांकन पत्र  वापसी 6 और 7 जनवरी को होगा इसका भी वही समय रहेगा | मतदान प्रक्रिया में 8500 से अधिक मतदाता अपने मताधिकारी का उपयोग करेंगे | मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 7 जनवरी को शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र वापसी उपरांत एक उम्मीदवार बचे रहने पर चुनाव परिणाम उसी तारीख को घोषित कर दिए जाएंगे | लेकिन एक से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहते हैं तो मतदान 22 जनवरी को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com