ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रात को नववर्ष का जशन मनाया और सुबह 9वीं मंज़िल से कूदकर इंजीनियर छात्रा ने की आत्महत्या |

इंदौर : मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का हैं, एचआईजी कॉलोनी में रहने वाली (23) वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती प्रथमा  गोकुल रेसिडेंसी सतगुरु अपार्टमेंट में अपनी सहेली के साथ कुछ दिनों से रह रही थी, उसे सहेली के साथ रहना अच्छा लगता था, उसने सभी सहेलियों के साथ मिलकर 31 दिसंबर की रात नववर्ष का धूमधाम से जश्न मनाया और सुबह अपार्टमेंट की 9वीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी | पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला हैं अग्रेज़ी में लिखे इस सुसाइड नोट में तनाव और गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की बात लिखी हैं प्रथमा ने लिखा हैं कि, बीमारी से बहुत दिनों से तंग हूँ, पिताजी को बताना ठीक नहीं हैं | उसके परिजन और सहेली से पूछताछ की तो पता चला कि प्रथमा को बुरे ख्याल आते थे वह ठीक से सो नहीं पाती थी सहेली ने बताया कि रात को उसकी तबीयत ठीक न होने पर वह सो गई थी, लेकिन बाद मे जागी तो लैपटॉप पर काम करने लगी | घटनास्थल पर उसकी चप्पल व्यवस्थित मिली हैं मोबाइल लॉक है | वह हैदराबाद की कंपनी में नौकरी करती थी अभी वह वर्क फ़्रोम होम कर रही थी | पुलिस पूरे मामले की तहकीक़ात कर रही हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com