ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीआरटी कॉरीडोर में पैदल जा रहे गार्ड की, बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत |

भोपाल : बावड़िया कला निवासी 40 वर्षीय गणेश एक निजी संस्थान में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करते थे,  वह मूलतः सागर के रहने वाले थे, बुधवार शाम करीब 6 बजे के समय गणेश आशिमा मॉल के सामने बीआरटीएस कॉरीडोर को पार कर रहे थे तभी मंडीदीप स्थित फैक्टरी से आ रही कर्मचारियों की बस ने उन्हें कुचल दिया गंभीर रूप से घायल गणेश को जेपी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हे हमीदिया रेफर किया हमीदिया के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने शव परिजनों को सौंप दिया | इधर, उदयपुरा रायसेन निवासी जगदीश अहिरवार (30) भोपाल में अपने जीजा के पास काम की तलाश में आया था | बुधवार शाम को वह ईश्वर नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन के आने से उसकी चपेट में आ गया इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com