ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिजली चोरी की रोकथाम के लिए इनामी योजना शुरू, बिजली चोरी की जानकारी देने वाले को मिलेगी 10% की राशि |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान ) बिजली कंपनी ने 3 साल बाद फिर इनामी  योजना का आरंभ कर दिया हैं, इस योजना के तहत जो लोग बिजली चोरी के बारे में सूचना देंगे उन्हें बिजली कंपनी द्वारा वसूली गई राशि से 10% का भुगतान किया जाएगा |  और यह राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी जबकि कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी इस योजना से वंचित रहेंगे लेकिन प्रकरण दर्ज करने वाले एवं राशि वसूलने वाले विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ढाई प्रतिशत मुनाफा दिया जाएगा | कंपनी मुख्यालय में इस योजना पर अमल के लिए विजिलेंस सेल बनाई गई हैं विजिलेंस सेल  कार्यालय प्रबंध संचालक, मप्र मध्य क्षेत्र विद्दुत वितरण कंपनी लिमिटेड गोविंदपुरा भोपाल के पते पर यह सूचना देना होगी इसके अलावा कॉल सेंटर नंबर 1912 और उपाय एप पर  भी जानकारी दी जा सकती हैं | कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम और उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com