ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शान पंडित बनकर हिन्दू नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म करने वाला फैसल अब्बास गिरफ्तार अबार्शन करने वाला डॉक्टर भी पुलिस हिरासत में |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर  शान पंडित बनकर नाबालिग युवती को अपनी चालबाजी का शिकार बनाने वाला फैसल अब्बास आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया | 19 वर्षीय किशोरी कोलार इलाक़े में रहती हैं जब वह 11 कक्षा में पढ़ाई कर रही थी तभी उसकी मुलाक़ात फैसल अब्बास नाम युवक से हुई पहले उसने युवती के साथ बातचीत का सिलसिला जारी रखा फिर धीरे धीरे उसे अपने प्यार में उलझाकर उसे घूमने के बहाने होटल में ले जाने लगा और युवती के साथ 3 साल तक दुष्कर्म करता रहा वह अपने आधार कार्ड में नाम बदलकर फैसल अब्बास से शान पंडित बना था | पीड़िता ने पिछले वर्ष कॉलेज में दाखिला लिया जब वह कॉलेज जाने के लिए निकलती तो फैसल उसे रास्ते से ही अपने साथ ले जाता | किशोरी इस बात से तंग आ चुकी थी और उसने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी फैसल ने ज़बरदस्ती बागसेवनिया स्थित चिरायु क्लीनिक के डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव से उसका अबार्शन भी कराया था | मयंक होम्योपैथिक डॉक्टर होने के बावजूद एलोपैथिक इलाज कर रहा था | जब छात्र को फैसल की सच्चाई का पता चला तो उसने अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी | 13 दिसंबर को दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, एट्रोसिटी और पाक्सो की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी फैसल अब्बास को जेल भेज दिया हैं | वहीं इस काम में उसका साथ देने के लिए अबार्शन करने वाले डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com