ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
11 बार सांसद रह चुके, वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का स्वर्गवास लंबे समय से अस्वस्थ थे, पुश्तैनी गाँव आंखमऊ में आज होगा अंतिम संस्कार |

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के बाबई गांव में हुआ था | वह अपनी पढ़ाई के साथ साथ राजनीति में भी उतरे और तीन राज्यों से चुनाव जीतकर 7 बार लोकसभा और 4 बार राज्यसभा पहुंचे | डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राजनीति में आए शरद यादव ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया मीसा के तहत जेल भी गए | यादव 1974 में जबलपुर से पहली बार उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे | 1991 से 2014 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे, वह वीपी सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे वर्ष 2006 में एनडीए के संयोजक बने,  2003 में जद-यू के गठन से लेकर 2016 तक वे चार बार बिहार की मधेपुरा सीट से सांसद रहे | बिहार में जद-यू 2017 में दोबारा भाजपा के साथ जाने का उन्होने विरोध किया था, बाद में पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते उन्हें जद-यू के पदों से हटा दिया गया और उनकी राज्यसभा सदस्यता भी चली गई | शरद यादव लंबे समय से बीमार थे गुरुवार रात 9:30 बजे गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका स्वर्गवास हो गया | उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने रात पौने 11 बजे सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी, उनके भाई एसपीएस यादव ने बताया कि शरद यादव का पार्थिव शरीर गृहग्राम आंखमऊ में शुक्रवार को लाया जाएगा और यहीं उनका अंतिम  संस्कार होगा | 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com