ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
8 साल में 1.38 करोड़ की लागत से बने गुलाब उद्दान में एक भी फूल नहीं खिला बदहाल गुलाब उद्दान को नए सिरे से डेवलप करने के लिए 1.84 लाख रुपए लगाने की तैयारी |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान ) राजधानी के बैरागढ़ इलाक़े में सीहोर नाके के पास शहर का सबसे बड़ा गुलाब उद्दान बनाने के नाम पर नगर-निगम करीब 1 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च कर चुका हैं | यह उद्दान 2014 से बन रहा हैं लेकिन इस उद्दान में सिर्फ गुलाब के पौधे लगे हैं उनमें एक भी फूल नहीं हैं अब इस बदहाल गुलाब उद्दान को नए सिरे से बनाने के लिए तैयारी चल रही हैं | इसके लिए नगर-निगम ने 1 करोड़ 84 लाख रुपए का नया टेंडर एक निजी एजेंसी को दिया हैं | एजेंसी ने यहां पर काम भी शुरू कर दिया हैं, जब 2014 में उद्दान का काम शुरू हुआ था तब ठेकेदार और नगर-निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते यह काम अधूरा रह गया था | इसी कारण अब इसका काम नए सिरे से करने की कवायद चल रही हैं | इसमें सिर्फ  हरियाली संवारने में 1 करोड़ रुपए खर्च होंगे, उद्दान को 5 साल एक निजी एजेंसी मेंटेन करेगी इसके लिए एजेंसी को 72 लाख रुपए की राशि दी जाएगी | जब यह उद्दान का निर्माण हुआ था तब दावा किया गया था कि,  यहां तरह तरह के गुलाब खिलेंगे यहां लोग घूमने आ सकेंगे लेकिन हक़ीक़त दावों के बिल्कुल परे हैं | बच्चों के लिए यहां झूले लगाए जाएंगे दावा किया था, लेकिन यहां सिर्फ एक ही झूला लगा हैं बाकी झूले निगम के अफसर निकाल ले गए | गुलाब उद्दान के नाम पर यहां सिर्फ घना जंगल ही दिखाई देता हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com