ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ज्वेलर्स को 15 लाख के जेवर की चपत लगाने वाले दो आरोपी फरार |

भोपाल : ज्वेलर्स सुब्रतो मांझी (50) की कोतवाली स्थित सर्राफा बाज़ार में सोने के जेवर की दुकान हैं उन्होने पुलिस को बताया कि गत 5 जनवरी को उनकी दुकान पर दो युवक आए और खुद को सोने का बड़ा कारोबारी बताया और उनकी दुकान से कुछ गहने खरीदे और लगभग 15 लाख के जेवर ऑर्डर किए | जब उनके जेवर तैयार हो गए तो ज्वेलर्स ने उन्हें बताया लेकिन भुगतान करने वह खुद नहीं आए बल्कि सुब्रतो को जेवर के साथ बेतवा अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर बुलाया | शनिवार को सुब्रतो जेवर लेकर बताए गए पते पर पहुंचे तो दोनों जालसाज मिल गए इसके बाद एक जालसाज नें जेवरों को चैक कराने का बहाना बनाया और फ्लैट से बाहर निकल गया, वहीं दूसरे जालसाज ने  ज्वेलर्स को बातों में उलझा रखा था व कुछ समय बाद वह भी चाए नाश्ता लाने का बोलकर फ्लैट से गायब हो गया | जब काफी समय बाद भी दोनों नहीं लौटे तो सुब्रतो ने उन्हें कॉल किया लेकिन फोन बंद बताया तब सुब्रतो को ठगी का एहसास हुआ | और उन्होने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया हैं | अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों जालसाज दिखाई दे रहे हैं, इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है |          

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com