ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जेवर ठगने वाली गैंग फिर सक्रिय : महिलाएं बन रही जालसाजी का शिकार बच्चे के जरिए महिला को बातों में उलझाया, असली जेवर लेकर नकली दे गए जालसाज |

भोपाल : महिलाओं से जेवर ठगने वाली गैंग एक बार फिर से भोपाल शहर में महिलाओं को अपनी जालसाज़ी का शिकार बना रही हैं जालसाज  अकेली महिलाओं के पास बच्चों को भेज मदद के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं | जालसाज पहले महिलाओं के पास बच्चों को भेजते हैं बच्चे उन्हें बातों में उलझाते हैं इधर जालसाज महिला पुरुष भी पहुँच जाते हैं और वारदात करते हैं, 24 घंटे में ऐसी दो वारदातें हो चुकी हैं |  पहली वारदात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और दूसरी बैरागढ़ में हुई | हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहेफिज़ा में रहने वाली निर्मला पहलाजानी (73) के साथ हुई जब वह सोमवार सुबह दवा लेने हमीदिया अस्पताल गई थीं | लौटते वक़्त हमीदिया परिसर में 13-14 साल का एक बच्चा उनके पास आकर बोला उसे उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जाना हैं, कुछ मदद कर दीजिए महिला लड़के की बातों में उलझी रहीं तभी एक महिला पुरुष भी वहां  पहुंच गए उन दोनों ने भी उसे बातों में उलझाकर उसके गहने उतरवा लिए जब निर्मला ने कहा जल्दी जेवर वापस दे दो उसे घर जाना हैं तो उन्होने एक रुमाल में गहने रखकर वापस दिए जब निर्मला ने गहने घर जाकर देखे तो वह नकली निकले | इधर बैरागढ़ में रहने वाली 50 वर्षीय गीता पसरीजा गृहणी हैं वह बैरागढ़ मार्केट गई थी तभी उनके साथ भी इसी तरह की घटना पेश आई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com