ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष से कार ड्राईवर ने की छेड़छाड़ हाथ कार में फंसा, 15 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार |

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हुई एक बड़ी वारदात का शिकार गनीमत रही कि उनकी जान बच गई |  दरअसल स्वाति दिल्ली के एम्स के गेट नंबर 2 के सामने फुटपाथ पर टीम के साथ महिला सुरक्षा को लेकर हालात जांच रही थी | उसी समय सामने से एक सफ़ेद कार आकर रुकी और स्वाति को अश्लील इशारा किया स्वाति ने विरोध किया तो वह उस समय तो चला गया | लेकिन कुछ समय पश्चात वह फिर आया उसने फिर वही इशारा किया और स्वाति को कार में बैठने का भी कहा स्वाति ने अपनी पहचान बताकर उसे डांटना चाहा लेकिन उसने कार का कांच चढ़ा लिया जिससे स्वाति का हाथ कार में फंस गया इसके बाद ड्राईवर ने स्वाति को करीब 15 मीटर तक घसीटा स्वाति को घसीटे जाने के बाद भी ज़्यादा चोट नहीं आई घटना के समय टीम के साथी अलग खड़े थे | पीसीआर को कॉल 3:12 बजे किया था पुलिस टीम 3:20 पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गया था | घटना के समय आरोपी नशे मे धुत था आरोपी शादीशुदा हैं और उसके दो बेटे और एक बेटी हैं | स्वाति बोली अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित  नहीं तो हाल सोच लीजिए | पुलिस ने ड्राईवर हरीश चंद्रा (47) को गिरफ्तार कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया हैं |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com