ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एबीवीपी छात्रों की बाइक पुलिस ने उठाई, चालान भरने गए छात्रों से पुलिस ने की बदसलूकी | 50 से ज़्यादा छात्रों ने किया चक्काजाम और नारेबाजी

भोपाल :(नुजहत सुल्तान ) एबीवीपी के छात्र एमवीएम मैदान में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने गए थे तभी ट्रैफिक पुलिस की क्रेन ने उनकी बाइक भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के पास से उठाकर थाने ले गई थी | जब छात्र चालान भरने के लिए थाने पहुंचे तो पुलिस उनके साथ बदसलूकी  से पेश आई इसी बात को लेकर गुस्साए छात्रों ने करीब डेढ़ घंटे तक रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया करीब 50 से ज़्यादा छात्रों ने लक्ष्मी मेडिकल के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की, चक्काजाम के कारण डेढ़ घंटे तक वाहन चालक परेशान होते रहे | चक्काजाम की सूचना मिलने पर एसीपी  टीटी नगर चंद्रशेखर पांडे और एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक संदीप दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और उन्होने मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया | इसके बाद छात्र सड़क से हटे और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक हुई हालांकि, पुलिस ने बदसलूकी के आरोप को गलत ठहराया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com