ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अफसरों के इलाक़े में फर्जीबाड़ा, बिना काम हुए ही निगम ने किया पेमेंट 50 हज़ार के फर्जी भुगतान मिले, आरटीआई द्वारा हुआ फर्जी कामों का खुलासा |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  नगर-निगम हर साल अति आवश्यक कामों और वीआईपी मूवमेंट कार्यक्रमों के लिए वार्षिक स्वीकृत दर से टेंडर निकालता हैं,  इसमें न्यूनतम रेट पर आने वाले कांट्रैक्टर से ये काम कराए जाते हैं | चार इमली में यह काम पीडब्ल्यूडी के जिम्मे हैं, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एचएन त्रिपाठी का कहना हैं कि चार इमली में हमारा विभाग मेंटेनेंस करता हैं यहां निगम कोई काम नहीं करा सकता, नगर-निगम ने कागजों पर नर्मदा प्रसाद प्रजापति  के बंगले पर पेविंग ब्लॉक लगाना दिखाकर कांट्रैक्टर को 18 अक्टूबर 2022 को भुगतान भी कर दिया | जबकि प्रजापति  के बंगले में ऐसा कोई काम हुआ ही नहीं | इसी तरह के फर्जी कामों का भुगतान नगर-निगम के अफसरों ने कराया हैं करीब 50 हज़ार के फर्जी भुगतान मिले हैं बड़ी बात यह हैं कि चार इमली में काम कराने की ज़िम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की हैं लेकिन निगम के अफसर फर्जी बिल लगाकर ठेकेदारों को भुगतान करा रहे हैं | यहां  हुए फर्जी कामों का खुलासा आरटीओ के ज़रिए हुआ हैं | नगर-निगम के अफसर वीएस चौधरी कोलसानी ने कहा कि यदि ठेकेदारों ने बिना काम किए नगर-निगम से पेमेंट लिया हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी और मेंटेनेंस के नाम पर कमाई करने वालों पर कार्रवाई भी होगी |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com