ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जेपी अस्पताल पिछले एक महीने से हो रही गड़बड़ियों के कारण सुर्खियों में हैं योगा केंद्र और प्ले ज़ोन में एक साल से लगे ताले, खानापूर्ति के लिए हो रहा संचालन |

भोपाल : जेपी अस्पताल में करीब 5 लाख की लागत से बनाया गया योगा ध्यान और कायाकल्प केंद्र जिसमें डॉक्टर और मरीज समय-समय पर योग कर सके | यहां जेपी अस्पताल के सभी कर्मचारियों के लिए पिछले वर्ष जनवरी में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई थी,  लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि इस केंद्र में व्यवस्था कुछ भी नहीं हैं सिर्फ योग के फायदे बताने वाले पोस्टर चिपकाकर छोड़ दिए गए हैं | अगर कोई कर्मचारी या मरीज इसका फायदा उठाने के लिए यहां आए भी तो यहां बैठने के लिए कोई व्यवस्था नही हैं कोई दरी चादर यहां नही हैं यहां पूरे समय ताला लगाकर रखा जाता हैं | यह योग ध्यान केंद्र सिर्फ बाहर से सुपरविजन और मॉनिटरिंग के लिए आने वाली टीमों को दिखाने के लिए काम आ रहा हैं | सालभर पहले यहां बने प्ले ज़ोन में भी हमेशा ताला ही लटका दिखाई देता हैं | यहां पर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की और से तीन लाख से अधिक कीमत के टेबल टेनिस, चेस, शतरंज सहित अन्य इनडोर गेम के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं | पिछले दिनों कायाकल्प अभियान की टीम ने अस्पताल में दौरा किया था तब यहां का ताला खोलकर साफ सफाई करवाई गई थी लेकिन निरीक्षण होने के बाद अब हालात वापस  वैसे ही हो गए हैं | कुल मिलाकर सिर्फ खानापूर्ति  के लिए ही केंद्र का संचालन हो रहा हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com