ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जून के आखिरी हफ्ते में हज होना हैं लेकिन फॉर्म जमा की तिथि घोषित नही की गई हज पर जाने को इच्छुक बंदों में बेचैनी की लहर, हज कमेटी को सरकार के निर्देश का इंतज़ार |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान )हज में सिर्फ चार महीने बचे हैं और अभी तक ऑनलाइन आवेदन की तारीख नहीं आई हैं फरवरी शुरू हो गया हैं जून के आखिरी हफ्ते में हज होना हैं | हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2023 भी अब तक जारी नहीं किया हैं | इन हालातों में जो बंदे इस साल हज पर जाना चाह रहे हैं वह पसोपेश में हैं | लोग हज कमेटी के दफ्तर तारीख पता करने पहुँच रहे हैं | इस मामले में मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी को हज कमेटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देश मिलने का इंतज़ार हैं वहीं, हज कमेटी ऑफ इंडिया की समस्या यह हैं कि उसके प्रस्तावों पर अभी तक अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की और से मुहर नही लगी हैं | हज यात्रा पर ख़्वाहिशमंद बंदों को समझ नही आ रहा कि इतने कम समय में हज पर जाने की तैयारियां कैसे पूरी होंगी | हर साल हज से कम से कम 8 महीने पहले ही हज कमेटी ऑनलाइन आवेदन की तमाम प्रक्रिया पूरी कर लेती हैं | इस दौरान हज यात्री तय शुल्क और निर्धारित दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर देते हैं, इसके बाद ड्रा द्वारा यात्रियों का चयन होता हैं चयनितों की ट्रेनिंग, वैक्सीन, मक्का-मदीना मे रहवास, परिवहन सुविधा आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती हैं | ट्रेनिंग में उन्हें हज के अरकानों के बारे में भी समझाया जाता हैं  ताकि हज पर जाने वाले लोगो को वहां जाकर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com