ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एक्सीडेंट के मामलों में करोंद चौराहा सबसे खतरनाक, सालभर मे हुए 45 हादसे स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग न होना, तेज़ रफ्तार वाहन हादसों की बड़ी वजह |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  राजधानी में सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं ट्रैफिक पुलिस ने शहर और देहात के 41 थानों में हुए सड़क हादसों का अध्ययन कर 164 स्थान चिन्हित किए हैं | इन स्थानों पर 2 या 2 से अधिक हादसे हुए हैं | हादसों के मामले में निशातपुरा थाने के करोंद चौराहे की स्थिति सबसे ज़्यादा खराब हैं | यहां सालभर में 45 हादसे हुए यह निशातपुरा थाने में दर्ज एक्सीडेंट के कुल मामलों का 19% हैं | चौराहे की रोटरी हटने के बाद भी यहां हादसों का ग्राफ बढ़ा हैं नए शहर में आईएसबीटी एक्सीडेंट का नया ब्लैक स्पॉट बना हैं, जहां सालभर में 29 हादसे हुए हैं | शहर में वर्तमान में आधा दर्जन ब्लैक स्पॉट हैं, जहां सबसे ज़्यादा हादसे होते हैं इसे देखते हुए पुलिस ने नए सिरे से प्लानिंग की हैं | अब प्रत्येक थाना क्षेत्र में ऐसे चार स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां 2 या 2 से  ज़्यादा एक्सीडेंट हुए हैं सर्वे में पुलिस कमिशनरेट के 34 थानों के साथ ही देहात के 7 थानों को जोड़ा गया डीसीपी ट्रैफिक हंसराज सिंह ने बताया कि 164 स्थान ऐसे सामने आए हैं, जहां रोड इंजीनियरिंग, वाहनों की रफ्तार या अन्य कारणों से एक्सीडेंट होते हैं | पुलिस अब संबंधित एजिंसियों से तालमेल कर इन 164 एक्सीडेंट पाइंट की कमियां दूर कराएगी ताकि हादसों का ग्राफ कम हो सके | डीसीपी जोन -02 के थाना गोविंदपुरा में चार स्पॉट में से तीन स्पॉट ऐसे हैं, जहां 15 से ज़्यादा हादसे हुए हैं | इनमें आईएसबीटी पर 29 चेतक ब्रिज के पास 23, अन्ना नगर चौराहे पर 19 और भेल दशहरा मैदान के सामने 12 हादसे हुए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com