ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
विवाह सम्मेलन में वरमाला के लिए जोड़ो को 4 घंटे करना पड़ा अतिथि का इंतज़ार 1 बजे होने वाली वरमाला 4 बजे हुई, गृहस्थी का सामान भी घटिया क्वालिटी का |

भोपाल : भेल के संत रविदास मंदिर बरखेड़ा में रविवार को हुए मुख्यमंत्री विवाह समारोह मे जोड़ो को करीब 4 घंटे वरमाला के लिए करना पड़ा इंतज़ार दरअसल, शादी के बंधन में बंधने  वाले 14 जोड़ों को सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया करीब तीन घंटे चले सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद वरमाला होनी थी, लेकिन बार बार मंच पर कहा जा रहा था कि विधायक कृष्णा गौर और अधिकारियों के आने के बाद ही वरमाला होगी लेकिन अतिथि 4 बजे कार्यक्रम में पहुंचे जो वरमाला 1 बजे होनी थी वह अतिथि के इंतज़ार में 4 बजे हुई | और जो सामान उपहार में दिया जाता हैं वह भी अच्छी क्वालिटी का नहीं था | जोड़ों को मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन में जेवर और 32 इंच की टीवी से लेकर 15 तरह के आइटम की लिस्ट शामिल हैं यह सभी आईएसआई और अच्छी क्वालिटी के होना चाहिए | इसके अलावा टेंडर के अनुसार 38 हज़ार रुपए में जो भी सामान आया वह टेंडर लेने वाली कंपनी द्वारा दिया गया सामान कंपनी द्वारा सीधे विवाह स्थल पर ही पहुंचाया जाता हैं | लेकिन यह बर्तन बिना आईएसआई मार्क के थे इसके अलावा अन्य सामान में 6 कुर्सियां तो दिखी लेकिन डाइनिंग टेबल कहीं नजर नहीं आई | जेडी सामाजिक न्याय आरके सिंह का कहना हैं कि हम इसे चैक करवा रहे हैं कंपनी द्वारा कोई गलती नहीं हो सकती जो भी नियम में होगा वही कंपनी द्वारा  दिया गया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com