ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हज यात्रियों के लिए खुशखबरी : राज्य हज कमेटी के प्रस्ताव पर लगी केंद्र सरकार की मुहर भोपाल और इंदौर से सीधे मदीना की उड़ान, पहली बार फार्म नि:शुल्क मिलेंगे |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  हज यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात हैं कि राज्य हज कमेटी के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई हैं | और उससे भी ज़्यादा खुशी यह जानकार होगी कि अब सीधे भोपाल और इंदौर से हज यात्री मदीना के लिए उड़ान भरेंगे | इसके अलावा पहली बार हज के फार्म मुफ्त दिए जाएंगे पहले हज के फार्म 300 रुपए के मिलते थे | कमेटी अध्यक्ष रफ़त वारसी ने बताया कि  इस मुद्दे को हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से केंद्र सरकार के सामने रखा था | उन्होने बताया कि भोपाल और इंदौर के इम्बार्केशन पॉइंट बनने से हज यात्रियों को फ्लाइट के लिए मुंबई जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी वर्ष 2018 में यह सुविधा बंद कर दी गई थी | वारसी ने बताया कि राज्य हज कमेटी के माध्यम से औसतन 4800 यात्री हज करने जाते थे लेकिन धीरे-धीरे हज यात्रियों की संख्या कम होती गई कोरोना के चलते दो साल यात्रा नहीं हुई थी, पिछले साल कोटा 1780 ही मिला था हालांकि यात्री ज़्यादा गए थे इस बार हज कोटा बढ्ने का अनुमान हैं | हज यात्रियों से ऑनलाइन आवेदन की तिथी 9-10 फरवरी को घोषित हो सकती हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com