ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के सूने बंगले में घुसे चोर पिस्टल, 22 हज़ार नगदी, भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइल चोरी |

भोपाल : प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के शिवाजी नगर स्थित सूने सरकारी बंगले में मंगलवार दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई उन्होने पुलिस को बताया कि दोपहर में उनके सूने घर में चोर घुसे थे | घर की अलमारी में रखी पांच राउंड लोडेड पिस्टल, 22 हज़ार रु. नगद और कुछ जरूरी फाइलें चोरी करके ले गए चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुँच गए थे, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके से फिंगर प्रिंट भी मिले हैं | केके मिश्रा का कहना हैं कि घर में मोबाइल, घड़ियां एवं अन्य सामान भी रखा था, जिसे चोर लेकर नहीं गए घर से स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइल, लोडेड पिस्टल, नगदी आदि सामान चोरी हुआ हैं इस फाइल पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से चर्चा होनी थी | हबीबगंज पुलिस ने मिश्रा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया हैं |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com