ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके लाहोटी के कोच में कॉकरोच निकलने पर अफसर सस्पेंड |

रतलाम : 11 मार्च को चेयरमैन लाहोटी नई दिल्ली से भोपाल के दौरे पर आए थे मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान कोच में कॉकरोच निकल आए उन्होने इस बात से नाराज़ होकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई | इसके बाद रेल मंडल के अपर प्रबंधक अशफाक़ अहमद इंदौर पहुंचे, तीन दिन वे इंदौर में रहे जांच के बाद डिपो अधिकारी कमल चौधरी को छुट्टी पर भेज दिया गया और आंबेडकर नगर स्टेशन (महू) के कोचिंग डिपो सुपरवाइज़र मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया हैं | इस मामले में मंडल रेलवे प्रवक्ता खेमराज मीणा ने बताया कि पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारी के निर्णय पर हुई हैं | इस मामले के बाद सवाल यह उठता हैं कि, एक अफसर के कोच में कॉकरोच निकलने पर कार्रवाई होने लगी एक अफसर को सस्पेंड भी कर दिया और एक जिम्मेदार को छुट्टी पर भेज दिया गया | लेकिन सवाल यह हैं कि अगर ऐसा मामला आम आदमी के साथ होता तो भी क्या रेलवे इतनी जल्दी कार्रवाई करता ? नही न, लेकिन क्यों ? क्या आम आदमी के लिए ऐसी व्यवस्था चाहना गलत हैं ट्रेनों में सफर करने वाला हर यात्री व्यवस्था में सुधार चाहता हैं | लेकिन सुधार जब माना जाएगा तब आम आदमी भी इन व्यवस्थाओं का लाभ उठाएगा जब आम नागरिक भी कॉकरोच मुक्त होगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com