ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रमज़ान के मुबारक महीने का आगाज आज से आज बोहरा समाज का पहला रोज़ा, मुस्लिम समाज देखेगा चाँद |

भोपाल : दाऊदी बोहरा समाज में आज से रमज़ान मुबारक की शुरूआत हो गई हैं बोहरा समाज में रमजान को लेकर खुशी की लहर झूम उठी हैं | समाज के सभी लोगों ने आज पूरी शिद्दत के साथ माहे रमज़ान का इस्तकबाल किया | सभी लोगों ने रमजान की आमद पर एक दूसरे को मुबारकबाद दी, समाज के बंदो ने अक़ीदत के साथ बुधवार का पहला रोज़ा रखा | समाज के प्रवक्ता इब्राहीम अली दाऊदी ने बताया कि समाज जन हैदरी मस्जिद अलीगंज, हुसैनी मस्जिद पीरगेट,  बद्री मस्जिद सैफिया कॉलेज, नजमी हाल, नूरमहल, बुरहानी मस्जिद करोंद आदि मस्जिदों मे इबादत करेंगे | मुस्लिम समाज में भी माहे रमजान के इस्तकबाल की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं, बुधवार को चाँद दिखाई दिया तो मुस्लिम समाज के लोग गुरुवार को रोज़ा रखेंगे शहर क़ाज़ी सैयद मुश्ताक अली नदवी की अगुवाई में रुयते हिलाल कमेटी के सदस्य रमजान का चाँद देखने के लिए मोती मस्जिद में जमा होंगे | चाँद दिखाई देने पर शहर क़ाज़ी नदवी मुस्लिम समाज के लोगों को खुशखबरी देंगे तमाम मस्जिदों में तोपें चलाई जाएंगी, सभी मस्जिदों में तराबीह की शुरूआत होगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com