ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बच्चों के बीच हुए विवाद में दो साढ़ू भाई आपस में भिड़ गए मारपीट के बाद एक साढ़ू ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी |

भोपाल : मजदूर नगर शाहजहांनाबाद में रहने वाले 45 वर्षीय शेख रहीम उर्फ मुन्ने खान ऑटो चालक थे, उनके पास में उनके साढ़ू भाई लियाकत भी रहते थे | दो दिन पहले उनके बच्चो का लियाकत से विवाद हो गया था लोगों ने समझाया तो मामला शांत हो गया था | मंगलवार रात करीब 8 बजे शेख रहीम, लियाक़त से अपने 15 हज़ार रुपए मांगने के लिए उनके घर पहुंचा, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई मामला इतना बढ़ा कि दोनों घरों के लोग सामने आ गए लियाक़त के साथ उसके बेटे फरहान व दोस्त नासिर, अयूब जावेद ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी चीख – पुकार की आवाज़ सुनकर शेख रहीम के परिजन बीच बचाव करने पहुंच गए बताया गया हैं कि लियाक़त के बेटे फरहान ने शेख रहीम से 15 हज़ार रु. लिए थे, उनका भतीजा शाकिर हुसैन फरहान से पैसा मांगने पहुंचा था फरहान पैसा देने को लेकर आनाकानी करने लगा इस पर दोनों के बीच  विवाद हो गया तभी शेख रहीम पहुंचे और दोनों को समझाने लगे | लेकिन, बात बिगड़ गई दोनों पक्षों में विवाद हो गया विवाद में तीन लोग घायल हुए हैं | तभी शेख लियाक़त ने शेख रहीम के पेट में चाकू से हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल रहीम को परिजन हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com