ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
19 जिलो के कोर्ट में चल रही वकीलों की हड़ताल से न्याय व्यवस्था हो रही प्रभावित 8200 वकील हड़ताल पर, 80% काम हुए ठप, 2 लाख केसों की पेंडेंसी बढ़ेगी |

भोपाल : आज से हाईकोर्ट 52 जिलो व 158 तहसीलों में काम रोकेंगे एक महीने से चल रही वकीलों की हड़ताल गुरुवार से हाईकोर्ट सहित सभी 52 जिलों के न्यायालयों तक पहुंच जाएगी | इस हड़ताल में स्टेट बार एसोसिएशन भी शामिल हो गया हैं | वकीलों की इस हड़ताल से न्याय व्यवस्था किस तरह प्रभावित हो रही हैं इसका अंदाज़ा भोपाल के आंकड़ों से लगाया जा सकता हैं | यहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी कोठारी के मुताबिक अभी राजधानी में ही करीब 8200 वकील हड़ताल पर हैं | इससे 80% काम ठप हुए हैं हर दिन 12 हज़ार प्रकरणों में सिर्फ तारीखे आगे बढ़ रही हैं | एक महीने में 2 लाख से ज़्यादा प्रकरणों में तारीख आगे बढ़ चुकी हैं, महीने भर से चल रही हड़ताल के कारण भोपाल के न्यायालयों में ही डेढ़ से दो लाख केस की पेंडेंसी बढ़ जाएगी बता दें कि हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि, पुराने 25 प्रकरण तीन महीने में निपटाएं इसके खिलाफ जिला बार एसोसिएशन के आहान पर एक महीने से 19 जिलों के वकील हड़ताल पर हैं, स्टेट बार ने एलान किया हैं कि मांगे पूरी नहीं होती हैं तो 23 मार्च से 25 मार्च तक प्रदेश भर के लगभग 92 हज़ार वकील हड़ताल पर रहेंगे | बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष  सीनियर एडवोकेट मनन कुमार मिश्रा ने मप्र स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष को पत्र लिखा उन्होने काम रोकने के निर्णय पर फिर से विचार करने के लिए कहा हालांकि मप्र बार अध्यक्ष ने इस पर असहमती जताई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com